उत्तराखण्डक्राइम

लॉज में महिला की हत्या # ढाई महीने से बॉक्स में बंद सड़ रहा था शव, मौके पर पहुंची पुलिस के सामने हुआ वारदात का खुलासा

Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून के जाखन क्षेत्र एक लॉज में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला का शव दीवान बॉक्स में सड़ा गला हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। गुरुवार सुबह पुलिस को जाखन क्षेत्र में एक महिला की हत्या की खबर मिली। हैरत की बात यह थी कि महिला का शव करीब दो से ढाई महीने पुराना बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार महिला का पति जनवरी में उसे छोड़कर अपने घर बंगाल चला गया था। जोकि अभी तक नहीं लौटा। लॉज प्रबंधन ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दरअसल महिला यहां लॉज में एक किराये कमरे में पति के साथ रहती थी। जोकि जनवरी में उसे छोड़कर बंगाल चला गया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Ad
Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड