चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर में अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवा संघ उत्तराखंड के अधिवेशन का हुआ आयोजन

Ad
ख़बर शेयर करें -

ग्रामीण डाक सेवकों की सात सूत्रीय मांगों पर की गई चर्चा

Ad

टनकपुर। टनकपुर के निजी होटल में आज अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ उत्तराखंड के अधिवेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अति​थि ईओ नगरपालिका भूपेंद्र प्रकाश जोशी, धनंजय चौड़ाकोटी शिक्षा विभाग, वैंकटेश्वर AIGDSU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, एसएस महोदेवया AIGDSU के राष्ट्रीय महामत्री, चरण सिंह विष्ट AIGDSU के राष्ट्रीय उप कोषाध्यक्ष, केके शर्मा AIGDSU के सचिव जम्मू कश्मीर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजपाल सिंह नेगी व जगदीश रावत परिमंडल सचिव द्वारा अधिवेशन में आयोजित कार्यक्रम की रुप रेखा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में विगत द्विवार्षिक कार्यवाही की प्रगति रिपोर्ट परिमंडल सचिव द्वारा प्रस्तुत गई। संगठनात्मक गतिविधि पर चर्चा, मडलीय एवं परिमंडल स्तर की सभी समस्याओं पर विचार‌ विर्मश, परिमंडल की आय-व्यय की रिपार्ट अनुमोदन पर चर्चा, परिमंडल कार्यकारिणी का पुर्नगठन पर विचार विमर्श, ग्रामीण डाक सेवक की सभी समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में विभाग द्वारा ग्रामीण डाक सेवकों पर नये नये कार्य भार का दबाव पर विचार विर्मश किया गया है। इस अवसर पर आनंद सिंह रावत सहायक मंत्री, नागेंद्र सिंह उप कोषाध्यक्ष, जय गिरी गोस्वामी, राकेश चंद सेमवाल, नंदकिशोर डोबाल, चरण सिंह बिष्ट, देवेंद्र चंदोला, भोपाल सिंह, राम सिंह बिष्ट, अमर सिंह, सुरेश सिंह बिष्ट, रमेश चंद्र पांडे, ललित सिंह, गौरव सिंह सहित आदि लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के संचालन में भूपेंद्र सिंह देव ‘ताऊ’ द्वारा किया गया।

Ad