जनपद चम्पावतटनकपुरनवीनतमबनबसा

टनकपुर # जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, श्रमिकों को कराया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से शिफ्ट

Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। पिछले दो दिनों तक लगातार हुई बारिश से क्षेत्र में बाढ़ का भयावह मंजर देखने को मिला। जल स्तर के लगातार बढ़ने के चलते शारदा बैराज के सभी गेट खोलने पड़े। इससे खनन क्षेत्र में एकाएक पानी बढ़ने से शारदा नदी पर बने टापू में एक ही परिवार के नौ लोग फंस गए। पुलिस टीम ने लंबा रेस्क्यू अभियान चला कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। शुक्रवार को डीएम विनीत तोमर ने बाढ़ प्रभावित एवं खनन क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने खनन क्षेत्र में कार्य कर रहे 100 से अधिक मजदूरों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से हटाकर शिफ्ट कराया। डीएम ने सैलानीगोठ गांव के समीप शारदा नदी के किनारे स्थित लोगों से वार्ता भी की। स्थानीय लोगों द्वारा शारदा नदी से लगातार हो रहे भू कटाव की जानकारी दी गई। इसके बाद डीएम ने भूकटाव क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। डीएम ने ग्रामीणों को हर तरह का सहयोग किए जाने की बात कही। जिलाधिकारी विनीत तोमर ने बताया कि संबंधित विभाग एवं स्थानीय प्रशासन ने खनन क्षेत्र से श्रमिकों को तत्काल वहां से हटाए जाने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने सभी श्रमिकों को सकुशल खनन क्षेत्र से शिफ्ट किए जाने के निर्देश दिए हैं।

Ad


डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों को भी हर संभव सहयोग दिए जाने की बात कही। वही डीएलएम हरीश पाल ने बताया कि बहुत से श्रमिक कोरोना वायरस के चलते पूर्व ही अपने घरों को चले गए हैं। कुछ श्रमिक खनन जारी होने के कारण खनन क्षेत्र में कार्य कर रहे थे, जिन्हें आज जिलाधिकारी के आदेश पर हटाया गया है। 75 श्रमिकों को पंचमुखी धर्मशाला व 15 मजदूरों को पंचायत घर सैलानीगोठ में शिफ्ट किया गया है। निरीक्षण के दौरान एडीएम तिलोक सिंह मर्तोलिया, उप जिलाधिकारी हिमांशु कफल्टिया, सीओ अविनाश वर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Ad Ad