मेला मजिस्ट्रेट ने किए मां पूर्णागिरि के दर्शन, मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

टनकपुर/चम्पावत। पूर्णागिरि मेले के नवनियुक्त मेला मजिस्ट्रेट डॉ. ललित मोहन तिवारी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद मां पूर्णागिरि के दर्शन कर मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही भैरव मंदिर स्थित मेला मजिस्ट्रट कैंप कार्यालय में विभागीय अधिकारी एवं मंदिर समिति के पदाधिकारी के साथ बैठक कर चैत्र नवरात्र में मेले की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।

बैठक में मेला मजिस्ट्रेट डॉ. ललित मोहन तिवारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को चैत्र नवरात्रि में मेले को सफल रूप से संपन्न कराए जाने को लेकर निर्देशित किया। उन्होंने मेले में नियमित सफाई, मोबाइल शौचालय, नियमित पेयजल, विद्युत व्यवस्था के साथ कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था और वेरिकेटिंग के स्पॉट चिन्हित किऐ गये तथा पाकिंग क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था, विद्युत पेयजल और शोचालयों की व्यवस्था, स्वच्छकों की नियमित सफाई और कूड़ा निस्तारण के लिए रेगुलर डंपिंग को कूड़ी गाड़ी की आवाजाही को लेकर ठेकेदार को निर्देशित किया। गैस की साप्तहाकि रूप से होम डिलीवरी के लिए गैस गोदाम मैनेजर को निर्देशित किया। इस अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी, ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख भुवन पांडेय, ग्राम प्रधान पंकज तिवारी, तहसीलदार जगदीश नेगी, कोतवाल चेतन रावत, चौकी इंचार्ज भैरव मंदिर देवनाथ गोस्वामी, चौकी प्रभारी काली मंदिर दिलबर भंडारी, ऐई जल संस्थान बीएस क्वार्वी, ऐई पीडब्ल्यूडी लक्ष्मण सामंत समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

