जनपद चम्पावतनवीनतम

सरकार के पास एक साल में गिनाने लायक एक भी उपलब्धि नहीं: पूरन कठायत

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। राज्य सरकार की ओर से एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर प्रदेश भर में जहां जश्न मनाया जा रहा है, वहीं कांग्रेस नेताओं का कहना है कि एक साल में सरकार के पास गिनाने लायक एक भी उपलब्धि नहीं है।

गुरुवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की राज्य सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में सरकार की कोई ऐसी उपलब्धि नहीं है, जिस पर राज्यवासियों को गर्व हो। भर्ती घोटाले के माफिया मौज काट रहे हैं और निर्दोषों को नकल विरोधी कानून की आड़ में निपटाया जा रहा है। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा युवाओं का ध्यान रोजगार से भटकाने के लिए नई आबकारी नीति में शराब सस्ती की जा रही है। इस दौरान पूर्व पीसीसी सदस्य उमेश खर्कवाल, जिला महामंत्री निर्मल तड़ागी, प्रवक्ता डॉ. महेश ढेक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन सिंह अधिकारी, जिला प्रवक्ता अशोक वर्मा, नगर उपाध्यक्ष विवेकानंद जोशी, जिला सचिव मुरलीधर जोशी, जगदीश जोशी, बद्री चंद्र, केशव राम, खि़लानंद आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पत्रकार वार्ता के बाद आयोजित बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिलाध्यक्ष पूरन कठायत ने अशोक वर्मा को जिला प्रवक्ता, मुरलीधर जोशी को जिला सचिव एवं सौरव साह को जिला कोषाध्यक्ष बनाया। सभी का फूलमालाओं से स्वागत किया गया।

Ad