उत्तराखण्डनवीनतम

नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में पुलिस बैरक का डीजीपी अभिनव कुमार ने किया उद्घाटन

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। गुरुवार को नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन के भूतल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशानिर्देशानुसार उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने पुलिस बैरक का उद्घाटन किया।

उत्तराखंड सदन में पुलिसकर्मियों की सुविधा के लिए नवीनीकृत बैरक बनाए गए हैं। बैरक में तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। जिसमें पुलिसकर्मी ड्यूटी के बाद आराम कर पाएंगे। इन आधुनिक सुविधाजनक बैरक में ठहरने वाले पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, जिससे वे तनाव मुक्त रहेंगे। बैरक में रहने वाले पुलिसकर्मियों के लिए तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। नवीनीकृत बैरक में कुल 4 कक्ष बनाए गए हैं। उद्घाटन के दौरान उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने पुलिसकर्मियों को भविष्य में हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान उत्तराखंड सदन के मुख्य सुरक्षा अधिकारी मनोज रावत सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad
Ad Ad