चंपावतटनकपुरनवीनतम

नगर पालिका ने लीज खत्म होने पर दूरदर्शन विभाग से भूखंड वापस मांगा

Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/टनकपुर। टनकपुर नगरपालिका ने नगर में भूमि की आवश्यकता को देखते हुए दूरदर्शन केंद्र से 10 वर्ष की लीज समाप्त होने पर भूमि वापस लेने के लिए नोटिस भेज दिया है।

Ad

मामले को नगर के होटल व्यापारी अनिल सरन अग्रवाल ने सात माह पहले मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया था। उन्होंने कहा था कि वर्ष 1990 के दशक में पालिका की ओर से कार्यालय के समक्ष केंद्रीय दूरदर्शन विभाग को प्रसारण केंद्र के निर्माण के लिए भूमि दी थी। प्रसारण केंद्र कई वर्षों से बंद पड़ा है। उन्होंने कहा था कि जरूरी कार्यवाही कर इस जमीन को वापस लेते हुए इसका उपयोग जनता के हित में किया जाए। इस मामले में ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने बताया कि लीज समाप्त होने के बाद खाली करने के लिए पत्र भेज दिया गया है।

बताया कि पालिका क्षेत्र का विस्तार होने तथा वाहन इत्यादि एवं स्वच्छ भारत क्रियाकलापों के संचालन के लिए भूमि की पालिका प्रशासन को आवश्यकता पड़ रही है। उन्होंने इसका उपयोग जनहित में किए जाने की मांग उठ रही है। इस संबंध में नगर पालिका की ओर से कार्यालय के पत्र संख्या 520 (2) दिनांक 28 जनवरी 2022 के द्वारा निदेशक अभियंत्रिक दूरदर्शन केंद्र बरेली को भूमि से निष्प्रयोज्य छतरियों को हटाते हुए नगर पालिका को वापस सौंपने को पत्र प्रेषित किया गया था। लेकिन आज तक इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जिसके चलते यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। इस मामले में नगर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सरन अग्रवाल ने बीती 28 अक्टूबर 2024 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल में शिकायत दर्ज करवाते हुए भूमि को खाली करवाने की मांग की थी। अग्रवाल के पत्र का हवाला लेते हुए सीएम पोर्टल के ग्रेड वन अधिकारी ने केंद्रीय दूरदर्शन विभाग के आला अधिकारियों को भूमि वापस किए को कहा है।

Ad Ad