टनकपुर में नगर पालिका ने चलाया सफाई अभियान

टनकपुर/चम्पावत। अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी के दिशा निर्देशन में नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों ने नालियों के सफाई का अभियान चलाया। इस दौरान पालिका कर्मियों ने चोक हुई नालियों से गंदगी को दूर किया।

आपको बता दें पालिका के अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर बने हुए हैं। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शहर की साफ सफाई व्यवस्था में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पालिका नगर क्षेत्र के लोगों के लिए जवाबदेही है। बुधवार को भी पर्यावरण मित्रों ने चोक हुई नालियों से कूड़ा, कचरा, पत्थर आदि बाहर निकालकर तली झाड़ सफाई की। ईओ ने बताया कि इस दौरान कीटनाशक दवाइयों का भी छिड़काव किया गया, ताकि डेंगू सहित आदि बीमारियों से बचा जा सके। साथ ही उन्होंने आमजनों की समस्याओं को सुनकर हर संभव निराकरण का भरोसा दिया।
