हरेला क्लब महिला विंग की नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की, हेरला पर किया पौधारोपण

टनकपुर। हरेला पर्व पर हरेला क्लब महिला विंग की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसके साथ ही क्लब के पदाधिकारियों ने पौधारोपण किया। नई कार्यकारिणी को मुख्य अतिथि एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। तहसील सभागार में आयोजित सादे समारोह में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।एसडीएम कफलतिया ने अध्यक्ष सुमन वर्मा, उपाध्यक्ष सुनीता गहतोड़ी, सचिव शान्ति भट्ट, उप सचिव हेमा जोशी, कोषाध्यक्ष रीता कलखुड़िया, उप कोषाध्यक्ष पार्वती खर्कवाल, प्रचार प्रसार मंत्री मंजू भट्ट, सह प्रचार एवं प्रसार मंत्री शांति कापड़ी, मीडिया प्रभारी ऋचा सुतेड़ी, सह मीडिया प्रभारी आशा पुजारी को शपथ दिलाई। इस अवसर पर तहसीलदार ललित मोहन तिवारी, नायब तहसीलदार पिंकी आर्य, एआरटीओ रश्मि भट्ट, लेबर इंस्पेक्टर मीनाक्षी भट्ट, पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक बनबसा की प्रबंधक पुष्पा यादव, संरक्षक वीद्या जुकरिया, दीपा नरियाल, रेखा पाण्डेय, पुष्पा जोशी, विद्या जोशी, हेमा वर्मा, कुसुम जोशी, हंसा जोशी, लीला मंगला, पदमा पोखरिया, नीलम भट्ट आदि मौजूद रहीं।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि हरेला पर्व पौधे लगाने का संदेश देता है।जिससे लोगों में पर्यावरण संरक्षण की भावना पैदा होती है। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने कहा यह पर्व सकारात्मक सोच, कठिन जीवन या मुश्किलों में रहकर भी अच्छा करने की सोच को प्रेरित करता है। बताया हरेला तैयार करने के लिए बीजों को अंधेरे कमरे में रखा जाता है और अंधेरे में रहकर वे रोशनी की ओर बढ़ता है और सबसे बड़ा पौधा इसमें वह होता है, जो सबसे नीचे होता है। यानी कि हरेला कठिन जीवन का प्रतीक है। निवर्तमान कार्यकारिणी ने अपने कार्यकाल के सफल समापन पर सभी का आभार जताया। नई कार्यकारिणी ने उन पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का आश्वासन दिया।

शपथ ग्रहण के बाद हरेला क्लब की ओर से 15वां पौधरोपण कार्यक्रम नित्य आश्रम गो सेवा सदन में मनाया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर समाजसेवी धर्मानंद पांडेय, हरीश हैसियत व आश्रम के संध्या गिरी महाराज आदि मौजूद रहे। तहसील परिसर में अपनी धरोहर संस्था द्वारा टी-गार्ड के साथ पौधे लगाए। मुख्य अतिथि एसडीएम कफलतिया, तहसीलदार ललित मोहन तिवारी, नायब तहसीलदार पिंकी आर्य ने भी पौधारोपण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र चंद, संजय जोशी आदि मौजूद रहे। वहीं पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने महाविद्यालय में, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पौधे रोपे। नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा ने नेहरू पार्क, अंबेडकर पार्क, गॉधी उद्यान, नगर पालिका कार्यालय, नेहरू पार्क, शास्त्री पार्क, अम्बेडकर पार्क, दीनदयाल पार्क, व वार्ड नंबर 10 में नव निर्मित पार्क में औषधीय पौधे लगाए। साथ ही नगर की जनता को औषधीय वृक्षों का वितरण पालिका अध्यक्ष द्वारा किया गया।

