टनकपुर

टनकपुर में मृतक आश्रित संगठन का धरना सातवे दिन भी जारी, मौन धारण किया

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन का एक सूत्रीय मांग को लेकर तहसील परिसर में धरना सातवे दिन भी जारी रहा। संगठन के सदस्यों ने सिर पर हरा रिबन बांधकर मौन धारण करते हुए शांति पूर्वक धरना दिया।
उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन लंबे समय से अनुकंपा के आधार पर उत्तराखंड रोडवेज के मृतक आश्रितों को निगम में समायोजित करने की मांग कर रहा है। लेकिन अभी तक उनकी मांग को सरकार व विभाग द्वारा अनदेखा किया जा रहा है। जिसको लेकर संगठन लगातार आंदोलन कर रहा है। सोमवार को भी संगठन ने सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक मांग के समर्थन में मौन धारण कर धरना दिया। संगठन के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया की उत्तराखंड सरकार से रोडवेज के समस्त मृतक आश्रित परिवहन निगम में अनुकंपा के आधार पर स्थाई नियुक्ति दिए जाने की मांग कर रहे हैं। वे पिछले पांच वर्षों से भी अधिक समय से आंदोलन कर रहे हैं। आज तक उन्हें आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। वे 26 सितंबर से एक बार फिर से अनिश्चितकालीन धरने पर हैं। उन्होंने बताया कि वे चंदा एकत्र कर रहे हैं। जिससे आने वाले दिनों में रोडवेज के मृतक आश्रितों का एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने देहरादून जाएगा। मृतक आश्रितों के परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इसलिए चंदा एकत्र किया जा रहा है। संगठन अध्यक्ष गौरव शर्मा के साथ धरने पर बैठने वालों में संगठन मंत्री अनिता देवी, प्रचार मंत्री नीलम सिंह, संगठन के मुख्य सलाहकार सत्य प्रकाश गोस्वामी, रोडवेज मृतक आश्रित सचिन आर्या, कोमल, अंजू पाल, पुष्पा गुप्ता, गीता देवी, शांति देवी शामिल रहीं।

Ad
Ad Ad Ad