उत्तराखण्डनवीनतमराजनीति

… तो किशोर की राह पकड़ सकते हैं कांग्रेस के एक और पूर्व अध्यक्ष!, जल्द ही थाम सकते हैं भाजपा का दामन, बेटे की खातिर छोड़ेगे अपनी विधायकी

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष पर नियुक्तियों के बाद उत्तराखंड कांग्रेस में मची रार खत्म होती नहीं दिख रही है। मौजूदा हालात में कांग्रेस में खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे एक और पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की राह पर चलकर भाजपा का दामन थाम सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस के प्याले में आया तूफान थम नहीं रहा है। सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो रही है कि एक पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस में खुद को खासा उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। चर्चा है कि वे भाजपा के आला नेताओं के संपर्क में हैं और कांग्रेस छोड़ने के बाद अपना सियासी भविष्य़ तलाश रहे हैं। चर्चा तेज है कि बातचीत अंतिम दौर में हैं और वे किसी भी रोज कांग्रेस को बॉय़-बॉय कर सकते हैं।
सूत्रों का कहना है कि नेताजी को भाजपा में जाना फायदे का सौदा लग रहा है। कांग्रेस में रहकर नेताजी अपने युवा पुत्र को सियासत में आगे नहीं बढ़ा सके हैं। नई पार्टी में उन्हें बेटे का भविष्य भी दिख रहा है। बताया जा रहा है कि नेताजी अपनी विधायकी से इस्तीफा देकर अपनी ही सीट ने नई पार्टी के टिकट पर बेटे को विधायक बनवा सकते हैं। इतना ही नहीं टिहरी लोकसभा सीट के लिए 2024 में चेहरा तलाश कर रही भाजपा के लिए मुश्किल आसान कर सकते हैं। इस लिहाज से पिता और पुत्र दोनों का सियासी भविष्य बेहतर हो जाएगा। यहां बता दें कि इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और महिला कांग्रेस की अध्यक्षा रहीं सरिता आर्य भाजपा का दामन थाम कर अपना सियासी वजूद बचा चुके हैं।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड