उत्तराखण्डनवीनतम

उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, शासन ने 50 आइएएस/पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में किया फेरबदल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड शासन ने आज बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। शासन ने 24 आइएएस, 22 पीसीएस अधिकारियों के साथ ही चार सचिवालय सेवा संवर्ग के अधिकारियों के कार्य क्षेत्रों में फेरबदल किया है। सचिव सचिन कुर्वे से ग्रामीण विकास विभाग हटाया गया है। उन्हें सचिव पर्यटन तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद की नई जिम्मेदारी दी गई है। सचिव दिलीप जावलकर से सचिव पर्यटन की जिम्मेदारी हटाई गई। उन्हें सचिव वित्त की नई जिम्मेदारी मिली है। सचिव डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम से निदेशक दुग्ध विकास की जिम्मेदारी हटाई गई है। उन्हें सचिव ग्राम्य विकास की नई जिम्मेदारी दी गई है। सचिव विनोद कुमार सुमन से सचिव (प्रभारी) शहरी विकास की जिम्मेदारी हटाई गई।

Ad