कल 15 अक्टूबर को चम्पावत की यातायात व्यवस्था में रहेगा बदलाव, जानें क्या है ट्रैफिक प्लान…
चम्पावत। कल बुधवार 15 अक्टूबर को चम्पावत में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यात्रा करने से पूर्व यातायात व्यवस्था अवश्य देखें, अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और यातायात नियमों का पालन करें।
जनपद चम्पावत में दिनांक 15/10/2025 को यातायात व्यवस्था निम्न प्रकार रहेगी-
वाहनों की आवाजाही के लिए समय और मार्ग…
1— दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक चम्पावत मुख्य बाजार में सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूर्णतः बंद रहेगी।
2— दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक चम्पावत मुख्य बाजार में छोटे और बड़े वाहनों की आवाजाही सुचारू रहेगी।
छोटे वाहनों हेतु यातायात व्यवस्था…
1— लोहाघाट से टनकपुर जाने वाले छोटे वाहनों को दोपहर 2:30 बजे से छतार, ललुवापानी, बनलेख से भेजा जाएगा।
2— टनकपुर से लोहाघाट- पिथौरागढ़ जाने वाले छोटे वाहनों को कापड़ी तिराहा (पुलिस लाइन से) होते हुए जीआईसी तिराहा से भेजा जाएगा।
बड़े वाहनों हेतु यातायात व्यवस्था…
1— पिथौरागढ़ से चम्पावत-टनकपुर जाने वाले बड़े वाहनों को समय 12:00 से 01:30 तक तथा समय 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक मानेश्वर में रोका जाएगा।
2— टनकपुर से चम्पावत- पिथौरागढ़ जाने वाले बड़े वाहनों को समय 2:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक ककरालीगेट में रोका जाएगा।
नोट- अति आवश्यकीय वाहनों/आपातकालीन वाहनों( एम्बुलेंस, अग्निशमन आदि) हेतु आवाजाही में कोई प्रतिबन्ध नहीं रहेगा।
अपडेट :— पूर्व में प्रेषित दिनांक 15/10/2025 की यातायात व्यवस्था दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक चम्पावत मुख्य बाजार में सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूर्णतः बंद रहेगी को संसोधित करते हुए दिनांक 15/10/2025 की यातायात व्यवस्था में दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक चम्पावत मुख्य बाजार पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं रहेगा दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक चम्पावत मुख्य बाजार में आवाजाही सुचारु रहेगी। बाकी यातायात व्यवस्था यथावत रहेगी।

