चंपावतनवीनतमराजनीति

धूमधाम से मनाया गया महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। आखिल भारतीय महिला कांग्रेस का 41वां स्थापना दिवस महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा के आदेशानुसार जनपद चम्पावत के लोहाघाट में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला माहरा की अध्यक्षता में शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत रहे। विशिष्ट अथिति के तौर पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री निर्मला गहतोड़ी रहीं। कार्यक्रम का संचालन अशोक वर्मा ने किया। बैठक में महिला कांग्रेस के साथ ही पार्टी की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। साथ ही पार्टी से अधिक से महिलाओं को जोड़ने पर बल दिया गया। आने वाले चुनावों में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर भी विचार विमर्श किया गया।


कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को महिला कांग्रेस स्थापना दिवस पर बधाई एंव शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह अधिकारी, जगदीश जोशी, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव आशा देवी, पूर्व महिला अध्यक्ष सुशीला बोहराख्, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुमन माहरा, सरोज बिष्ट, पुष्पा बोहरा, अल्का ढेक, देवकी फर्त्याल, आशा अधिकारी, भागीरथी डांगी, बीना अधिकारी, भारती महारा, निर्मला अधिकारी आदि उपस्थित रहीं।