जनपद चम्पावतटनकपुरराजनीति

छल करने वाली भाजपा को इस बार जनता सिखाएगी सबक : हेमेश खर्कवाल

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। पूर्व विधायक व चम्पावत विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी हेमेश खर्कवाल का मतदाताओं से जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। क्षेत्र में प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं के उत्साह में भी कोई कमी नहीं दिखाई दे रही है। कार्यकर्ता पूरी लगन और मेहनत से डोर टू डोर संपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी खर्कवाल ने छीनीगोठ व नायक गोठ समेत नगर एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों में जनसभाएं कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा को अपनी करनी का फल इस विधानसभा चुनाव में चुकाना पड़ेगा। विकास के नाम पर भोली-भाली जनता के साथ छल करने वाली भाजपा को इस बार जनता सबक सिखाएगी। कांग्रेस प्रत्याशी खर्कवाल ने क्षेत्र की जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर उनके हाथों को मजबूत करने की अपील की। इस दौरान दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों का उत्साह देख कर कांग्रेस कार्यकर्ता खासे जोश में नजर आ रहे हैं।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड