क्राइमजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत में सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। कोतवाली पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म करने के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ गांव की ही महिला ने सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।

चल्थी क्षेत्र के ग्राम झालाकुड़ी की रहने वाली महिला ने नौ अक्टूबर को कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि गांव के ही सोहन सिंह पुत्र दीवान सिंह उम्र 23, राहुल सिंह पुत्र कैलाश सिंह उम्र 25 व बबलू पुत्र खीम सिंह उम्र 32 साल ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने FIR 64/2023 धारा 342/363/376 (डी) भादवि का अभियोग पंजीकृत किया।

एसपी देवेंद्र पींचा ने प्रभारी निरीक्षक चम्पावत के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम का गठन कर शीघ्र अभियुक्तों की गिरफ्तारी किये जाने के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त सोहन सिंह, राहुल सिंह व बबलू पुत्र को स्टोन क्रेशर मुड़ियानी चम्पावत के पास से गिरफ्तार किया। तीनों अभियुक्तों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में कोतवाल योगेश चन्द्र उपाध्याय, चल्थी चौकी प्रभारी सुरेन्द्र सिह कोंरगा, एसआई पिंकी धामी, हे0 कानि चंचल सिह, कानि0 उपेन्द्र राठी, रविन्द्र गिरी व पंकज राय शामिल रहे।

Ad