जनपद चम्पावतटनकपुरनवीनतमबनबसालोहाघाट / आस-पास

ओखलकांडा में हुआ हादसा, तीन की मौत और आठ हुए घायल, मृतकों व घायलों में अधिकांश चम्पावत जिले के

ख़बर शेयर करें -

खबर आ रही है कि नैनीताल जिले के ओखलकांडा की ग्राम सभा डालकन्या में एक सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक बोलरे वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा है। हादसे में तीन लोगों की मौत और आठ लोगों के घायल होने की सूचना आ रही है। मृतकों में मां बेटा शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो कार यूके04/टीए8107 हल्द्वानी से डालकन्या जा रही थी। शाम लगभग चार बजे डालकन्या के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। बताया गया है कि हादसे में गोमती देवी पत्नी त्रिलोक सिंह निवासी ग्राम सलोड़ी जिला चम्पावत, उसके पांच वर्षीय पुत्र गौरव और वाहन चालक महेश आर्य पुत्र प्रताप राम निवासी गौनियारो ओखलकांडा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में त्रिलोक सिंह, उसका सात वर्षीय पुत्र राजदीप, मोहन सिंह, विनोद, जगदीश, हयात, महिपाल, जगदीश आर्य घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर विधायक राम सिंह कैड़ा मौके पर पहुंचे और राजस्व विभाग को घटना की सूचना दी।

मृतक वाहन चालक – 1:महेश राम गौनियारो,
2:गोमती देवी wo त्रिलोक सिंह खटोली चम्पावत,
3:गौरव सिंह so त्रिलोक सिंह चम्पावत,
घायल
1:मोहन सिंह नदगली ल्वाड़,
2:विनोद सिंह ल्वाड़,
3:जगदीश ल्वाड़,
4:हयात मटियाली ल्वाड़,
5:त्रिलोक सिंह चम्पावत,
6:राजदीप सिंह चम्पावत,
7:महिपाल ल्वाड़,
8:जगदीश ल्वाड़,
घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड