धर्म

तिवारी जी ने उपार्कम के बाद बदली जनेऊ, ऋषितर्पण के साथ मना रक्षाबंधन

ख़बर शेयर करें -
चम्पावत के धर्मशिला में ऋषितर्पण करते सामवेदी पंडित।

चम्पावत। हरितालिका तृतीया पर आज सामवेदी पंडितों ने ऋषि तर्पण के साथ उपार्कम अनुष्ठान संपन्न किया और जनेऊ बदली। साथ ही सभी तिवारी समुदाय ने परंपरागत रुप से रक्षाबंधन मनाया। जिला मुख्यालय में उत्तर वाहिनी गंडक नदी के किनारे धर्मशिला के पवित्र सरोवर में स्नान के बाद विशेष पूजन और अनुष्ठान हुआ। जिसमें पंडित दीपक कुलेठा और कुलदीप कुलेठा ने वैदिक मंत्रों के बीच ऋषितर्पण सहित उपार्कम संपन्न कराया। आयोजन में यजमान के रूप में पूरन तिवारी, विशन दत तिवारी, अंबादत, रमेश तिवारी, जगदीश तिवारी सहित तमाम लोगों ने पुष्पांजलि दी। इस दौरान वैदिक ऋचाओं से माहौल भक्ति मय बना रहा। इधर उपार्कम के बाद सामवेदी समुदाय के लोगों खासकर तिवारी और त्रिपाठी वर्ग ने रक्षा-सूत्र बांधा। परिजनों ने भी रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर हर घर में विशेष पकवान बने। बहनों ने अपने भाईयों के घर आकर राखी बांधी और उनके दीर्घजीवन व खुशहाली की मंगलकामना की। जनपद के लोहाघाट, पाटी, बाराकोट, टनकपुर बनबसा में भी पर्व परंपरागत रूप से मनाया गया।

Ad