नवीनतमनैनीतालहादसा

नैनीताल : खाई में गिरी पर्यटकों की कार, चालक समेत 8 लोग घायल

Ad
ख़बर शेयर करें -

शीशे पर VIP और कमल का फूल, मुक्तेश्वर घूमकर लौट रहे थे नोएडा के पर्यटक

नैनीताल। जनपद के रामगढ़ में देर रात हुआ बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें एक ही परिवार के 7 लोगों के साथ ही ड्राइवर भी घायल हुआ है। SDRF ने सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। रात में अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत पेश आई, लेकिन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से निकाल लिया। कार के शीशे पर वीआईपी लिखा हुआ है। इसके साथ ही कमल का फूल जो कि बीजेपी का चुनाव चिन्ह है, वो भी लगा है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि ये किसी बीजेपी नेता की कार तो नहीं थी।

Ad

वहीं वाहन दुर्घटना होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके साथ ही लोग खुद भी रेस्क्यू कार्य में जुट गए। इसी दौरान एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम भी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई। रात के अंधेरे में खाई में उतरना मुश्किल और जोखिमपूर्ण था। स्थानीय लोगों की गाइडेंस में एसडीआरएफ की टीम अपने उपकरणों की मदद से खाई में उतरी। वाहन में फंसे और बाहर छिटक गए लोगों को रेस्क्यू किया। इसके बाद उन्हें खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया।

इस दौरान वाहन में सवार आठों लोग घायल हो गए थे। घायलों को रामगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। भवाली कोतवाल प्रेम मेहरा ने बताया है कि एक पर्यटक वाहन खाई में गिरने की सूचना मिली थी। घटना की सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट नैनीताल से उपनिरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। तत्काल रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। देर रात दुर्घटनाग्रस्त हुआ वाहन XUV 700 (UP 14 FK 1616) है। कोतवाल ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंची SDRF टीम ने देखा कि वाहन में चालक समेत कुल आठ लोग सवार थे, जो दुर्घटना में घायल हो गए थे। अंधेरा होने और वाहन के गहरी खाई में फंस जाने के कारण रेस्क्यू कार्य चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन SDRF जवानों ने कड़ी मशक्कत करते हुए सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।

घायलों के नाम :— निष्ठा (14 वर्ष), शमा (8 वर्ष), लवीया (7 वर्ष), नितिन, सचिन, कंचन, रुचि (35 वर्ष) व वाहन चालक—गंभीर