चंपावतनवीनतमलोहाघाट / आस-पास

लोहाघाट में नगरपालिका की ओर से लगाए जा रहे सेवा शुल्क का व्यापारियों ने किया विरोध

Ad
ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट। नगरपालिका की ओर से नगर में लोगों और व्यापारियों पर लगाए गए सेवा शुल्क का व्यापारियों ने विरोध किया है। व्यापारियों ने लगाए गए सेवा शुल्क को हटाने की मांग की। शुक्रवार को व्यापार मंडल पदाधिकारियों व व्यापारियों ने भैरव राय के नेतृत्व में एसडीएम से मुलाकात कर सेवा शुल्क का विरोध किया। कहा कि व्यापारियों को बगैर विश्वास में लिए नगर पालिका ने सेवा शुल्क थोप दिया है, जो सरासर गलत है।

Ad

पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा कि अगर बोर्ड में कोई प्रस्ताव पास होता है तो वह केवल छह महीने के लिए मान्य होता है। कहा कि सात साल पहले जनता से आपत्ति और अनापत्ति भी मांगी गई थी। एसडीएम रिंकू बिष्ट और ईओ प्रियंका रैक्वाल ने बताया कि वर्ष 2016 में बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास किया गया था, जो किसी कारणवश लागू न हो सका था। उन्होंने बताया कि अब लागू किया जा रहा है। इसका गजट नोटिफिकेशन हो गया है। यहां पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता, नगर व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी, प्रकाश साह, कीर्ति बगौली, दीपक मुरारी, नवल राय, गोविंद बोहरा, योगेश मेहता आदि मौजूद रहे।

लोहाघाट में एसडीएम के समक्ष सेवा शुल्क को लेकर विरोध जताते व्यापारी।
Ad