उधमसिंह नगरनवीनतमहादसा

सितारगंज में दर्दनाक सड़क हादसा : गैस के ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला की मौत

ख़बर शेयर करें -

सितारगंज। सिडकुल रोड पर गैस के ट्रक ने स्कूटी को पीछे टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार 65 वर्षीय महिला बानो बेगम की दर्दनाक मौत हो गई। महिला अस्पताल से अपने दामाद के साथ सरकारी अस्पताल से दवाई लेकर वापस घर जा रही थी। दुर्घटना में महिला का दामाद घायल हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में ले पोस्टमार्टम को भेज दिया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

दर्दनाक घटना उस वक्त घटित हुई जब महाराणा प्रताप चौक से सिडकुल रोड को जा रही स्कूटी को पीछे से गैस से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में स्कूटी में बैठी महिला गैस के ट्रक के पिछले पहियों के नीचे आकर कुचल गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, स्कूटी चालक महिला का दामाद घायल हो गया। महिला की पहचान नगर के वार्ड नंबर एक बलीनगर निवासी 65 वर्षीय बानो बेगम पत्नी नवी शाह के रूप में हुई।
मृतक महिला अपने दामाद के साथ खटीमा रोड स्थित सरकारी अस्पताल से दवा लेकर वापस अपने घर जा रही थी। सितारगंज के महाराणा प्रताप चौक से सिडकुल रोड जाने वाले मार्ग पर स्थित श्री हरि होटल के सामने पीछे से आ रहे ट्रक ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। स्कूटी में बैठी महिला इस दौरान गैस के ट्रक के पिछले पहियों के नीचे आ गई। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। महिला का दामाद जो स्कूटी चला रहा था वह भी घायल हो गया। सूचना पर सितारगंज कोतवाली पुलिस के एसआई ललित चौधरी सिपाही चंद्र प्रकाश, तरुण चौधरी ने महिला के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम को भेज दिया है। महिला बानो बेगम की असमय मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक महिला अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई है।