राज्य स्तरीय आमंत्रण ओपन बालिका वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 28 को

चम्पावत। राज्य स्तरीय आमंत्रण ओपन बालिका वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2024 के आयोजन हेतु चयन ट्रायल्स किए जा रहे हैं। यह जानकारी देते हुए क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि राज्य स्तरीय आमंत्रण ओपन बालिका वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2024 हेतु 28 अक्टूबर 2024 को प्रातः 10:30 से चयन ट्रायल्स का आयोजन गोरल चौड़ मैदान चम्पावत में किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि चयन ट्रायल्स के दौरान प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागी को स्थाई निवास प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की छाया प्रति लाना भी अनिवार्य होगा।

