टनकपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा, जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोगों ने किया प्रतिभाग


टनकपुर। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगरपालिका की ओर से आयोजित यात्रा में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व स्कूली बच्चे शामिल हुए। इस दौरान लोगों को 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर झंडा लगाए जाने को लेकर जागरूक भी किया गया। गांधी मैदान से नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य चौराहों से भ्रमण करती हुई पुनः गांधी मैदान पर समाप्त हुई। इस दौरान छात्र छात्राओं के साथ ही सभी लोगों ने भारत माता की जय, जय जवान जय किसान, वंदे मातरम, झंडा ऊंचा रहे हमारा विजयी विश्व तिरंगा प्यारा सहित देशभक्ति के तमाम नारे लगाए। तिरंगा यात्रा में अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह, जेई लक्ष्मण सिंह बोहरा, प्रधान लिपिक बसंत राज चंद, विनोद बिष्ट, सिंचाई विभाग के एसडीओ आरके यादव, सभासद कपिल उप्रेती, योगेश पांडेय, हसीब अहमद, तुलसी कुंवर, मनोहर, अनुराग द्विवेदी, मोहित, केशर भंडारी, मनोज तिवारी, धर्मपाल आर्य, पूरन मेहरा, आईटीआई प्रधानाचार्य कविंद्र सिंह कन्याल, अनुसेवक गिरीश जोशी, महेश आर्या, मोहन जोशी आदि शामिल रहे।

