चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : डंपर की टक्कर से दो सब्जी का ठेला लगाने वाले दो लोग घायल

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। सोमवार की देर रात टनकपुर-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हजारा बाग के समीप एक डंपर ने दो सब्जी के ठेलों को टक्कर मार दी। हादसे में बाजार से सब्जी बेच कर वापस अपने कमरे में लौट रहे ठेले वाले घायल हो गए। उन्हें उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार डंपर की टक्कर से ठेला लगाने वाले कुंवर पाल पुत्र जीवन मोर्य 45 साल बिलासपुर जिला पीलीभीत हाल निवासी बिचई और अशोक मौर्य पुत्र राम भरोसे 32 साल बीलासपुर पीलीभीत हाल निवासी बिचई घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय युवाओं अंकित वाल्मीकि, देवेंद्र यादव, निखिल प्रजापति, आनंद यादव, भवित भट्ट, शुभम भट्ट, आदिल, रहमान, अमीम रहमान ने तत्काल घायलों को उप जिला चिकित्सालय टनकपुर पहुंचाया। जहां डॉ. आफताब आलम ने घायलों का उपचार किया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है।

Ad Ad
Ad Ad