टनकपुर : बाइक की चपेट में आने से दो किशोर घायल हुए
टनकपुर/चम्पावत। नगर के वार्ड नंबर 4 मछली गली में घर के बाहर खेल रहे दो किशोर अनुराग कश्यप पुत्र सोनू कश्यप उम्र 9 वर्ष व अभिषेक कश्यप पुत्र मनो जकश्यप उम्र 7 वर्ष बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों व परिजनों ने उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डॉ. ज्ञानेश्वर यादव की टीम ने घायलों का उपचार किया। डॉ. यादव ने बताया कि अनुराग कश्यप के सिर व पैर में चोट लगी है। जिसका उपचार किया जा रहा है। वहीं दूसरे किशोर अभिषेक कश्यप के पैर में गंभीर चोट है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। वहीं घायल किशोरों के परिजनों ने बताया कि दोनों अपने घर के बाहर खेल रहे थे। जिसके बाद वह अचानक रोड पर चले गए और वाहन की चपेट में आ गए।
