चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमहादसा

चम्पावत : एनएच पर बापरू के समीप कार पहाड़ी से टकराई, दो महिलाएं जख्मी हुईं

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर बापरू के समीप एक कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से चोटिल हो गईं। घायलों को निजी वाहन से लोहाघाट उप जिला अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि कार धारचूला से हल्द्वानी जा रही थी।

कार स्वामी डीएस बोनाल ने बताया है कि वे आज शुक्रवार की सुबह धारचूला से पत्नी आशा बोनाल और बेटे आर्यन और बहू सोनम बोनाल के साथ धारचूला से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे, तभी बापरू के समीप कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। टक्कर लगने से आशा बोनाल और सोनम बोनाल जख्मी हो गईं। वहीं उप जिला चिकित्सालय में चिकित्साधीक्षक डॉ. विराज राठी और डॉ. बीना मेलकानी ने दोनों घायल महिलाओं का इलाज किया गया। आशा बोनाल को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि सिर में चोट होने की वजह से सोनम को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।

Ad Ad
Ad Ad