लोहाघाट में 08.36 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

लोहाघाट। पुलिस ने मुख्यमंत्री के वर्ष 2025 तक प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखंड बनाये जाने को लेकर दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में एसपी देवेंद्र पींचा के नेतृत्व में जनपद चम्पावत में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत शुक्रवार को लोहाघाट थाना क्षेत्र में ANTF/SOG व पुलिस टीम ने दो युवकों को 08.36 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में उमेद सिंह पुत्र स्व. प्रेम सिंह, उम्र-27 वर्ष, निवासी मौड़ा, पो0 पुलहिण्डोला, कोतवाली पंचेश्वर व रवि ढेक पुत्र स्व. छतर सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी कोलीढेक लोहाघाट शामिल हैं। दोनों के खिलाफ थाना लोहाघाट मे मुकदमा FIR no 70/2022 अंतर्गत धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में एसओ लोहाघाट मनीष खत्री, एसआई कुंदन सिंह बोहरा, कांस्टेबल मनोज बैरी, महेश मेहता, अशोक वर्मा, सुनील कुमार, प्रकाश सिंह, विनोद जोशी शामिल रहे।


