देहरादूननवीनतमहादसा

एनएच पर दो बाइकों की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत, तीन गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

राजधानी देहरादून के विकासनगर स्थित हरबर्टपुर क्षेत्र में दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बाइकों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। तीन बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों बाइकों पर पांच लोग सवार थे।

उत्तराखंड में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इन सड़क हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा रविवार देर रात राजधानी देहरादून के विकासनगर में हरबर्टपुर इलाके में सामने आया है। यहां दो बाइकों पर पांच लोग सवार होकर अपने अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। अचानक ही दोनों बाइक सवार अपने वाहनों से नियत्रंण खो बैठे। तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल भिजवाया गया है।

विकासनगर पुलिस के मुताबिक देर रात हरबर्टपुर इलाके में सड़क हादसे की सूचना मिली। सूचना पाकर तत्काल थाना विकासनगर से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर सभी पांचों बाइक सवार गम्भीर घायल अवस्था में मिले थे। उन्हें निजी और 108 एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल लेहमन हरबर्टपुर विकासनगर में भर्ती कराया गया। इनमें से दो युवकों की मौत हो गई है। तीन युवक गंभीर रूप से घायल हैं।