टनकपुर में लावारिस सांड ने बुजुर्ग महिला को किया घायल

टनकपुर। नगर में विचरण कर रहे लावारिस सांडों में से एक ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम इमली पड़ाव, वार्ड नंबर सात निवासी 70 वर्षीय कृष्णा देवी पत्नी स्व. देवदत्त शर्मा अपने आवास अम्बेडकर पार्क के पास टहल रही थीं, तभी अचानक विपरीत दिशा से आए लावारिस सांड ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उप जिला चिकित्सालय टनकपुर लाया गया। जहां डाक्टरों की टीम द्वारा महिला का उपचार किया जा रहा है। महिला के सिर पर गंभीर चोट लगी है। डॉ. उमर ने बताया कि महिला के सिर में चोट आई है। जिनका उपचार किया जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से लावारिस जानवर को नगर और ग्रामीण क्षेत्र से हटाकर गौशाला पहुंचाए जाने की मांग की है।


