अनियंत्रित कार नदी में गिरी, एसडीआरफ ने शिक्षक के शव को किया बरामद
ADVERTISEMENTS



उत्तराखंड में बारिश के मौसम में हादसों की संख्या बढ़ती ही जा रही हैं। पुलिस हादसों को रोकने के लिए लगातार चेतावनी भी दे रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी लगातार पहाड़ी रास्तों में अधिक सावधानी बरतने को लेकर आगाह किया जा रहा है। रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि में आज एक हादसा हो गया। एसडीआरफ टीम प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध भंडारी को रुद्रप्रयाग कंट्रोल रूम से सूचित कराया गया कि एक वाहन नदी में गिर गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम मय उपकरण तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। जहां एक कार UKO7BU4695 नदी में गिर गयी थी। कार सवार,शिक्षक किशोरी लाल उम्र 62 पुत्र श्री भूपति लाल,निवासी गंगानगर अगस्तमुनि के शव को बाहर निकाला गया। सूचना के अनुसार मृतक कार में अकेला था व कार को बैक कर रहा था कि अचानक कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गयी।

