चंपावतटनकपुरनवीनतमहादसा

पूर्णागिरि मेले में आई यूपी की महिला की चक्कर आने से हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। मां पूर्णागिरि के दर्शनों को आई यूपी की एक महिला की अचानक चक्कर आने से मौत हो गई। परिजन शव अपने साथ ले गए।
जानकारी के अनुसार रामा देवी पत्नी सुरेश सिंह उम्र 58 साल निवासी निश्रोली डामर थाना लोनार तहसील शाहाबाद जिला हरदोई उत्तर प्रदेश अपने परिवार के साथ मां पूर्णागिरि दर्शन करने आई थी। वे बस से बूम पार्किंग तक और वहां से टैक्सी के माध्यम से भैरव मंदिर पहुंचे। बताया गया है कि जब वह भैरव मंदिर से पैदल मंदिर की ओर जा रही थी अचानक झूठा मंदिर से 50 मीटर की दूरी पर चक्कर आकर गिर गई। भैरव मंदिर में तैनात चौकी इंचार्ज देव नाथ गोस्वामी और एसडीआरएफ की टीम द्वारा बेहोश महिला को मेडिकल कैंप के पास भैरव मंदिर के समीप ले जाया गया। जहां डॉक्टर हिमांशु सरन ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि परिजन महिला का शव लेकर चले गए हैं।

Ad Ad