उत्तरकाशीनवीनतमहादसा

यूटिलिटी वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति की मौत व तीन घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी जिले में सुखी टॉप के पास एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त गया। वाहन में 4 लोग सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत की सूचना है। यूटिलिटी वाहन अप्लाई फॉर नंबर का बताया जा रहा है। वाहन सवार लोग गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर वापस आ रहे थे। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया।
बुधवार सुबह करीब दस बजे गंगोत्री हाईवे पर सुखी टॉप के पास यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है। दुर्घटना की सूचना तत्काल स्थानीय लोगों ने हर्षिल थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस ने घायलों को वाहन से निकालकर 108 की मदद से निकटवर्ती अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया। हादसे में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं 3 लोग घायल भी हो गए हैं। घायलों में आयुष सेमवाल पुत्र सुरेश सेमवाल निवासी मुखवा, उम्र 17 वर्ष, सुरेश पुत्र विक्रम सिंह राणा, निवासी बयाणा, उम्र 26 वर्ष, तरन गिरि पुत्र मोहन गिरी, निवासी बयाणा, उम्र 40 वर्ष शामिल हैं। विजय पाल सिंह मराठा, निवासी किशनपुर, उम्र 55 वर्ष की हादसे में मौत हो गई है। थानाध्यक्ष हर्षिल उमेश नेगी ने बताया है कि गाड़ी में चार लोग सवार थे। चार सवारों में से 1 शख्स की मौत हो गई। 2 लोग सामान्य घायल हैं। एक यात्री गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल सभी घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

Ad