उत्तराखंड भाजपा की नई टीम का ऐलान, खिलेंद्र, राजेंद्र व आदित्य बने प्रदेश महामंत्री, चम्पावत जिले की हेमा जोशी बनाई गईं प्रदेश मंत्री
उत्तराखंड भाजपा की नई टीम पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने मुहर लगा दी है। सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ हुई प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की दो दौर की बैठक के बाद प्रांतीय पदाधिकारियों के नाम फाइनल कर दिए गए। राष्ट्रीय कार्यालय से सूची मिलने के बाद मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट अपनी टीम की घोषणा कर दी है। ऊधमसिंह नगर के खिलेंद्र चौधरी, नैनीताल के राजेंद्र बिष्ट व टिहरी के आदित्य कोठारी को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है। चम्पावत जिले के बनबसा की रहने वाली हेमा जोशी को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।






