उधमसिंह नगरराजनीति

खटीमा : तीन राज्यों में भाजपा की बंपर जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

खटीमा। तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पूर्ण बहुमत से चुनाव जीतने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष जीवन धामी के नेतृत्व में मुख्य चौक पर आतिशबाजी की एवं मिष्ठान वितरण किया। जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी, अमित शाह जेपी नड्डा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नारे लगाए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दान सिंह रावत ने कहा कि तीन राज्यों में एक तरफा जीत साबित करती है कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की विकास की नीतियों से खुश है एवं आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का 400 सीटें जीतने का लक्ष्य निश्चित रूप से हासिल होने वाला है। कहा कि हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि तीन राज्यों के चुनाव के नतीजे लोकसभा एवं आने वाले नगर पालिका चुनाव की जीत का संकेत हैं। पूरी भारतीय जनता पार्टी एकजुट होकर आने वाले चुनाव में इससे भी अच्छा प्रदर्शन करने वाली है। जनता को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी तरह विश्वास है एवं यह संकेत देश के विश्व गुरु बनने के संकेत की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर मंडी समिति अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, नगर महामंत्री मनोज वाधवा, गोपाल बोरा, अमित कुमार पांडे, रमेश जोशी, किशन सिंह किन्ना, विमला मुडेला, रेनू भंडारी, धना भंडारी, संजीव बत्रा, कामिल खान, ताहिर मलिक, दीपक तिवारी, मनोज कश्यप, मुकेश रोहेला, संजीव सक्सेना, राहुल सक्सेना, नवीन बोरा, नीरज रस्तोगी एडवोकेट, विशाल, राजू, सुरेश जीना, गौरव सोनकर, मनोज श्रीवास्तव, हाफिजुर रहमान, संदीप भारती, संतोष गौरव, नवल वाल्मीकि, सचिन रस्तोगी, किशन बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Ad Ad