उत्तराखण्डदेहरादूननवीनतम

उत्तराखंड : कांग्रेस नेता के पुत्र का अल्पायु में हुआ निधन, कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में देहरादून महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लालचंद के बेटे अभिनंदन शर्मा (भानु) का अल्पायु करीब 32 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से उत्तराखंड कांग्रेस में शोक की लहर है। वहीं, इस दुखद घटना के चलते पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी गांधी पार्क में प्रस्तवित धरना कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। अब उनका धरना आगामी नौ सितंबर को होगा।

लालचंद शर्मा के बेटे अभिनंदन शर्मा समाजिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर अपने पिता का साथ देते रहे। साथ ही वह पुश्तैनी व्यापार को आगे बढ़ा रहे थे। पिछले कुछ दिनों से उन्हें पेट संबंधी शिकायत थी। इस पर उनका इलाज देहरादून में महंत इंदिरेश में चला। जहां स्वस्थ होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। फिर अचानक तबीयत बिगड़ने पर पहले उन्हें देहरादून के अस्पातल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्हें अपोलो अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया गया। जहां आज उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनंदन के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया।

Ad