जनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

लोहाघाट : कांग्रेस नेता योगेश मेहता व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता भाजपा में हुए शामिल

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत जिले के लोहाघाट में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख लोहाघाट योगेश मेहता व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लोहाघाट भूपाल सिंह मेहता ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। मंगलवार को लोहाघाट पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दोनों नेताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। वहीं भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया ने बताया इन दोनों के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता विपिन गोरखा, अमित शाह तथा उमेश जोशी भी भाजपा में शामिल हुए हैं।