उत्तराखण्डहादसा

उत्तराखंड : कोहरा बना जानलेवा, यात्रियों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत हुई

ख़बर शेयर करें -

देहरादून से सटे विकासनगर से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां हरबर्टपुर के पास यात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए है वहीं चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर घायल हो गए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। खबरों के अनुसार विकासनगर की तरफ से देहरादून जा रही बस आज दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि बस कोहरे के कारण खंभे से टकरा गई। हादसा हरबर्टपुर के पास हुआ है। घटना के समय बस में करीब 20 सवारियां थी। टक्कर इतनी जोर की थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। आनन-फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्सू कर घायलों को अस्पताल भिजवाया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर कार्ऱवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान अशोक कुमार पुत्र हंसराज शर्मा निवासी शिवपुरी डाकपत्थर उम्र 56 वर्ष के रूप में हुई है।

Ad