उत्तराखण्डनवीनतमराजनीति

उत्तराखंड # पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत बने रणछोड़, राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिख कर ये कहा है रावत ने

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। विधानसभा चुनाव 2022 के रण से पहले पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के मैदान छोड़ने की खबर सामने आई है। उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर वर्ष 2022 का चुनाव ना लड़ने की बात कही है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने पत्र में कहा है कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में वह फिर से उत्तराखंड में भाजपा सरकार लाना चाहते हैं। इसलिए वह चुनाव में लड़कर पूरे प्रदेश में भाजपा की सत्ता वापसी के लिए काम करने के इच्छुक हैं। इसलिए उनके चुनाव न लड़ने के फैसले को स्वीकार किया जाए।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड