उत्तराखण्डदेहरादूननवीनतम

उत्तराखंड : शासन ने चार IPS अधिकारीयों के किए तबादले

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। 3 अप्रैल 2026 को जारी आदेश में 4 आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। आगामी कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए इन तबादलों को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई है।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार योगेन्द्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक/मुख्यालय) पद से हटाकर कुंभ मेला पुलिस महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया गया है। वहीं आयुष अग्रवाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) टिहरी से हटाकर कुंभ मेला SSP की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन दोनों अधिकारियों पर कुंभ मेले के दौरान भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। तबादलों के तहत श्वेता चौबे को टिहरी जिले का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बनाया गया है। वहीं विशाखा अशोक भदाणे को आईआरबी द्वितीय का सेनानायक बनाया गया है।

Ad Ad
Ad Ad