उत्तराखंड # कलयुगि पति बना हैवान, पत्नी को ब्लैकमेल कर कराता था अनैतिक कार्य

काशीपुर। एक पति अश्लील वीडियो बना कर अपनी ही पत्नी को ब्लैकमेल करता था। इतना ही उससे देह व्यापार भी कराता था। इस काम में उसके मामा मामी भी उसका साथ देते थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कलयुगी पति की सताई हुई पीड़ित महिला का आरोप था कि उसके पति ने अपने मामा के साथ मिलकर उसके साथ नैतिकता की हदें पार कर दी थीं। उसने कई बार इसका विरोध किया। आरोप है कि पति उसकी अश्लील वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल करता और अनैतिक कार्य करवाता था। लम्बे समय तक पति की प्रताड़ना सहने के बाद आखिर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली। पति सहित तीन अन्य के विरुद्ध कुण्डेश्वरी में शिकायत दर्ज करायी है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति सक्षम चौधरी और उसके मामा विपुल चौधरी के साथ ही ससुर सतेन्द्र चौधरी और मामी प्रियंका चौधरी के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध 323, 376,377 आईपीसी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।


