उत्तराखंड # पुष्कर धामी का मुख्यमंत्री बनना तय, पांच बजे विधायक दल की बैठक में लगेगी मुहर

उत्तराखंड में नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह आज तय हो जाएगा। सूत्रों के अनुसार पुष्कर सिंह धामी का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय हो चुका है। आज पांच बजे विधायक दल की बैठक होनी है। उसमें पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगना लगभग तय माना जा रहा है। सूत्रों के हवाले से आ रही खबर के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बनेगे और उनके लिए सीट खाली करेंगे डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल। कहा जा रहा है कि विशन सिंह चुफान राज्यसभा सांसद बनेंगे। उन्हें सीट छोड़ने का ईनाम राज्यसभा सांसद के के रूप में मिलेगा।

