उत्तराखण्डक्राइमनवीनतम

उत्तराखंड: सैलून चलाने वालों का दुस्साहस, पति के साथ बाइक में जा रही महिला से सरेराह की छेड़छाड़

Ad
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां सैलून चलाने वाले दो मनचलों ने दुस्साहस दिखाते हुए आपदा प्रबंधन कर्मी पति के साथ बाह बाजार से देवप्रयाग लौट रही महिला के साथ दो छेड़खानी कर दी। मनचलों ने बाइक से उसका पीछा किया, विरोध करने पर गाली.गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। आपदा प्रबंधन कर्मी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों बादल और रिहान को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी बिजनौर के रहने वाले हैं और देवप्रयाग में सैलून में काम करते हैं।

Ad

आपदा प्रबंधन कर्मी ने अपनी तहरीर में बताया कि देर शाम वह पत्नी के साथ बाइक पर आ रहे थे। इसी दौरान शहर में सैलून की दुकान चलाने वाले बादल (24) और रिहान (20) निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश उनकी बाइक का पीछा करने लगे और पीछे बैठी उनकी पत्नी से छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर गाली.गलौज की और जान से मारने की धमकी भी देने लगे। शिकायत पर पुलिस ने दोनों युवकों पर मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष देवराज शर्मा ने बताया है कि महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी बादल और रिहान निवासी बिजनौर यूपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कहा आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ए जान से मारने की धमकी और गाली.गलौच की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच एसआई शाहिदा परवीन को सौंपी गई है।

Ad Ad