उत्तराखण्डनवीनतम

उत्तराखंड के पहले पुलिस महानिदेशक अशोक कांत शरण का निधन, डीजीपी अशोक कुमार समेत तमाम अधिकारियों ने जताया शोक

Ad
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के पहले पुलिस महानिदेशक अशोक कांत शरण का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय देहरादून में उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए उत्तराखंड पुलिस में उनके द्वारा दिये गये अभूतपूर्व योगदान को याद किया गया।
मालूम हो कि 1965 बैच के आईपीएस अधिकारी अशोक कांत शरण को तेज तर्रार अफसरों में गिना जाता था। अशोक कांत शरण ने उत्तराखंड पुलिस की मजबूत नींव रखी। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता से उत्तराखंड पुलिस का बुनियादी ढांचा विकसित कर पुलिस बल के विस्तार एवं सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन से उत्तराखंड पुलिस की छवि को बेहतर बनाते हुए पुलिस कर्मियों के मनोबल को ऊंचा रखने के लिए अभूतपूर्व योगदान दिया। वे राज्य गठन से साल 2002 तक उत्तराखंड पुलिस के महानिदेशक रहे। आईपीएस अशोक कांत शरण के निधन पर डीजीपी अशोक कुमार ने शोक प्रकट करते हुए परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है। इस अवसर पर सेवनिवृत्त पुलिस महानिदेश एबी लाल और आरएस मीणा, अपर पुलिस महानिदेशकए पीएसी/सीआईडी पीवीके प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा एपी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण पूरन सिंह रावत सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad
Ad