टनकपुरनवीनतम

टनकपुर व्यापार मंडल के वैभव अध्यक्ष व संजय बने महामंत्री, समर्थकों ने जश्न मनाया

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। नगर व्यापार मंडल के चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गए हैं। अध्यक्ष पद पर पूर्व अध्यक्ष वैभव अग्रवाल ने व महामंत्री पद पर संजय पांडेय ने जीत दर्ज की। रविवार की सुबह आठ बजे से शुरू हुआ मतदान अपराह्न दो बजे तक चला। कुल 800 में से 740 व्यापारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तीन बजे मतगणना शुरू हुई।

शाम को मुख्य चुनाव अधिकारी भगवत शरण और सहायक चुनाव अधिकारी धर्मानंद पांडे ने नतीजों की घोषणा की। बताया कि अध्यक्ष पद पर वैभव अग्रवाल ने मोहित गड़कोटी को 37 वोट से हराया। वैभव को 384 और मोहित को 347 मत मिले। नौ वोट निरस्त हुए। जबकि महामंत्री पद पर संजय पांडे ने भूपेश चड्डा को 216 मतों से शिकस्त दी। संजय को 511 और भूपेश को 216 वोट मिले। महामंत्री पद पर 13 वोट अवैध पाए गए। उपाध्यक्ष पद पर अंकित अग्रवाल और कोषाध्यक्ष पद पर गिरीश वर्मा पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। नतीजों के बाद विजयी प्रत्याशियों ने जश्र मनाया। निर्वाचित पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हित में काम करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा, चुनाव अधिकारी धर्मानंद पांडे, सत्य प्रकाश गुप्ता, बनबसा व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत सिंह भंडारी, नवीन कोहली, अर्पित शर्मा, अनुराग अग्रवाल, मौजूद रहे। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था। विजयी प्रत्याशियों ने नगर में विजय जुलूस निकाला।

Ad