हादसा

पिथौरागढ़ के धारचूला में वाहन खाई में गिरा, एक की मौत, एक घायल

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले में टनकपुर-तवाघाट हाईवे पर एलागाड़ रागुती नाले के बीच एक वाहन अनियंत्रित होकर काली नदी किनारे जा गिरा। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह एक पिकअप वाहन तवाघाट से धारचूला की ओर आ रहा था। सुबह साढ़े पांच बजे एलागाड़ के निकट रागुती नाले के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई से होकर काली नदी किनारे जा गिरा। वाहन में सवार मदन सिंह बिष्ट 46 वर्ष पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी दर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार प्रेम सिंह 35 वर्ष पुत्र चंचल सिंह निवासी गलाती तोक गडार घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर धारचूला से एसओ केएस रावत, एसआई कृष्ण सिंह गुंज्याल और एसएसबी जवान मौके पर पहुंचे। घायल और मृतक के शव को खाई से निकाला गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोट होने के चलते जिला अस्पताल पिथौरागढ़ भेज दिया गया है।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड