चम्पावत : आंगनबाड़ी की नौकरी छोड़ चुनाव मैदान में उतरीं विमला कलखुड़िया, चुनाव जीतने के बाद बन सकती हैं ब्लाक प्रमुख की दावेदार
चम्पावत। जिले में पंचायत चुनाव का घमासान धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा है। जिला मुख्यालय से लगे हुए क्षेत्र पंचायत चौड़ाख्याली क्षेत्र से चुनावी मैदान पर उतरी विमला कलखुड़िया ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री की नौकरी छोड़ अब जनता की सेवा करने का मन बनाया है। उन्होंने करीब 12 वर्ष तक आंगनबाड़ी कार्यकत्री की नौकरी की। इस बार वह क्षेत्र पंचायत का चुनाव लड़ रही हैं। बीडीसी का चुनाव जीतने के बाद विमला कलखुड़िया चम्पावत ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख की प्रबल दावेदारों शामिल हो सकती हैं।
विमला कलखुड़िया क्षेत्र में अपनी एक अलग ही पहचान रखती हैं। महिलाओं के साथ साथ हर वर्ग के लोगों को हमेशा आगे लाने में वह अपनी महत्पूर्ण निभाती हैं। विमला ने इस बार अपनी नौकरी से इस्तीफा देने के बाद जनता की सेवा करने का मन बनाया है और क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में चुनावी मैदान पर उतर गई हैं और महिलाओं के साथ घर घर जाकर जनसंपर्क कर रही हैं। उन्हें लोगों का भरपूर आशीर्वाद भी मिल रहा है। जमीनी स्तर से जुड़ी विमला को हर वर्ग के लोगों का समर्थन मिल रहा है। विमला कलखुड़िया के पति मुकेश कलखुड़िया भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता के रूप में जाने जाते हैं। मुकेश कलखुड़िया खेती किसानी से आगे बढ़े और उन्होंने भाजपा का दामन थामा। बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का काम किया। मुकेश कलखुड़िया की प्रदेश सरकार में अच्छी पकड़ होने का लाभ भी उन्हें मिलने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी में जिला महामंत्री के पद पर बेहतरीन कार्य करते हुए हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता रही है।

