चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

लोहाघाट : उत्तराखंड पुलिस के एएसआई सुरेश सिंह ढेक का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Ad
ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट/चम्पावत। उत्तराखंड पुलिस में एएसआई पद पर तैनात बिशुंग मेदीढेक निवासी सुरेश सिंह ढेक (37) का आकस्मिक निधन होने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को उनका अंतिम संस्कार बिशुंग के श्मशान घाट में किया गया। सुरेश ढेक को अंतिम विदाई देने पुलिसकर्मियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ी। अंतिम संस्कार में एसपी अजय गणपति सहित कई अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

चम्पावत पुलिस लाइन से पहुंची पुलिस टुकड़ी ने अंतिम सलामी दी। सभी ने नम आंखों से अपने साथी को अंतिम विदाई दी।जानकारी के अनुसार, एएसआई सुरेश सिंह ढेक इन दिनों उधमसिंह नगर जिले में तैनात थे। बीते दिनों वे अपने घर आए हुए थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। पांच दिसंबर को उन्हें उपचार के लिए उपजिला अस्पताल लोहाघाट लाया गया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें बरेली रेफर किया गया। रविवार तड़के उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

Ad


मधुर व्यवहार वाले सुरेश सिंह ढेक की पुलिस विभाग और जनता में एक सम्मानित छवि थी। उनके निधन की खबर से पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र ढेक, योगेश मेहता, सुभाष बगौली, सचिन जोशी, दिनेश सिंह, गिरीश कुंवर, एलएम कुंवर, देवेन्द्र बोहरा, बलवंत गिरी, कैलाश बगौली, भोला बोहरा, जितेन्द्र साह आदि ने सुरेश ढेक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।