थोड़ी देर में भाजपा में शामिल होगी चर्चित हस्ती, अनिल बलूनी के ट्वीट के बाद से लगाए जा रहे हैं कई कयास

आज कुछ देर बाद एक चर्चित राजनीतिक हस्ती दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने जा रही है। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के एक ट्वीट में यह जानकारी दी गई है। अनिल बलूनी उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि उत्तराखंड से यह राजनेता है। खासकर कांग्रेस के खेमे में खलबली मच गई है। हालांकि ट्वीट में बलूनी ने किसी खास नेता की ओर इशारा नहीं किया है। कांग्रेस में प्रदेश स्तर काफी मनमुटाव है। भाजपा में शामिल होने वाली यह हस्ती एक महिला नेता भी हो सकती है। यदि ऐसा होता है तो उत्तराखंड कांग्रेस को एक बड़ा झटका लग सकता है। वैसे हाल ही में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कह चुके हैं कि वह उत्तराखंड की राजनीति में वापसी करना चाहते हैं। फिलहाल वह पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हैं। उधर उत्तराखंड कांग्रेस में लंबे समय से बयानबाजी का दौर चल रहा है।

सांसद अनिल बलूनी ने ट्वीट किया है कि ….
एक प्रख्यात हस्ती आज (बुधवार) 09 जून, दोपहर 1 बजे भाजपा मुख्यालय, 6ए डीडीयू मार्ग, नई दिल्ली में भाजपा में शामिल होंगी।

