उत्तरकाशीनवीनतमहादसा

गहरी खाई में पड़ा मिला होमगार्ड का शव, कल से ही था गायब

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

सीमांत उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र में बाइक समेत नदी में गिरे होमगार्ड जवान की लाश बरामद हो गई है। एसडीआरएफ के जवानों ने कड़ी मशक्कत कर शव को नदी और खाई से बाहर निकाला। जिसके बाद शव को जिला पुलिस को सौंप दिया। अब मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार यह घटना पोस्ट मोरी से लगभग तीन किलोमीटर दूर मोताड पुल के समीप हुई है। जहां नदी में मोटरसाइकिल समेत होमगार्ड का शव मिला है। मृतक की पहचान होमगार्ड भरत सिंह (57) पुत्र स्व. सब्बल सिंह निवासी ग्राम बलाड़ी, नौगांव, जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक कल शाम को घर से निकला था, लेकिन उसके बाद कुछ पता नहीं लगा। इस घटना की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर खोजबीन की तो होमगार्ड का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

Ad Ad

Ad Ad