चम्पावत : पर्वतीय क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों में 12 से 16 जनवरी का शीतकालीन अवकाश घोषित
चम्पावत। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/आंगनबाड़ी सहायिका संगठन के अनुरोध पर प्रशासन ने जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों पर शीतकालीन अवकाश घोषित किए जाने के संबंध में कार्यवाही की है।
डीपीओ प्रकाश बृजवाल ने बताया है कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर ग्रीष्मकालीन/शीतकालीन/आपदा अवकाश के संबंध में मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन के शासनादेश के अंतर्गत पर्वतीय क्षेत्रों में वार्षिक अवकाश कैलेंडर के अनुसार 05 दिवस का शीतकालीन/आपदा अवकाश अनुमन्य किए जाने का प्रावधान है। प्रावधानों के दृष्टिगत जनपद के पर्वतीय क्षेत्रों के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 12 जनवरी 2026 से 16 जनवरी 2026 तक (कुल 05 दिवस) का शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। शीतकालीन अवकाश की अवधि में आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन स्थगित रहेगा। अवकाश समाप्ति के पश्चात दिनांक 17 जनवरी 2026 से केंद्र पूर्ववत रूप से संचालित होंगे।

